September 20, 2024

प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान, कोरबा की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

कोरबा 4 जुलाई। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी प्रचार प्रसार जागरूकता अभियान के ’प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता राजेंद्र अग्रवाल का एक दिवसीय कोरबा आगमन पर 03 अगस्त 2021 को पोडी बहार शकुंतला हॉस्पिटल में जिला कार्यसमिति की बैठक में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के संदर्भ में चर्चाएं हुई साथ ही अंत्योदय की विचारधारा से जन-जन तक योजनाओं को पहुंचाने हेतु जिले में ऊर्जावान पदाधिकारियों का चयन एवं घोषणा प्रदेश व जिला कार्यसमिति के अनुशंसा पर ’श्री श्याम लाल मरावी को पाली ताना खार विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया तथा श्रीमती मनोरमा शर्मा को जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षीका का कार्यभार दिया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महिला संयोजिका श्रीमती मंजू सिंह, प्रदेश असंगठित श्रमिक मोर्चा के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा, कोरबा लोकसभा अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र कश्यप, कोरबा जिला अध्यक्ष डॉ नागेंद्र नारायण शर्मा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री अनिल वस्त्रकार,श्रीमती तृप्ति सरकार, श्रीमती नीति कौर, श्रीमती मीना पांडे, श्रीमती सावित्री पटेल, श्रीमती प्रेम बाई जिला महामंत्री, डॉ राजेश राठौर, श्री दीपक पटेल , जिला उपाध्यक्ष डॉ संजय वैष्णव, सुनील पटेल, श्री गिरीश नामदेव जिला मंत्री,भाजपा बरपाली मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप पटेल,श्री शिव जयसवाल संयोजक,श्री मदन गोपाल साहू पुस्तकालय प्रभारी भाजपा जिला कोरबा, श्री राजेश सोनी उपाध्यक्ष भाजपा कोसाबाड़ी मंडल,श्री गोविंद साहू मंत्रीकोसा बाड़ी मंडल, श्री बजरंग लाल खड़िया जिला कार्यसमिति सदस्य, प्रकाश दास महंत , बूथ अध्यक्ष श्री अनिल पाटले, जिलाध्यक्ष असंगठित मजदूर संघ आयुष शर्मा, एबीवीपी सह मंत्री, दिनेश कश्यप प्रधानाचार्य हरदी बाजार, अजय राठौर, श्री कमल नारायण सिंह, श्री अरविंद अग्रवाल, श्री सुख सिंह उपाध्यक्ष बरपाली भारतीय जनता युवा मोर्चा तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे तथा सभी ने नए पदाधिकारियों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं ज्ञापित की यह जानकारी प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान कोरबा के जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेश यादव द्वारा दी गई।

Spread the word