February 27, 2026

खरसिया चेंबर इकाई का गठन, अशोक अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, सुनील शर्मा प्रदेश मंत्री और रामनारायण संटी सोनी बने चेंबर अध्यक्ष

खरसिया 4 अगस्त। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि चेंबर के कार्य में सहयोग करने में गतिशील बनाने के लिए चेंबर में पदाधिकारियों का विस्तार करते हुए खरसिया से प्रदेश हेतु उपाध्यक्ष, मंत्री एवं नगर इकाई हेतु अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहसचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य पदों पर मनोनयन किया गया है जो की निम्नानुसार है-

प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल (पत्रकार), प्रदेश मंत्री सुनील शर्मा (इंडस्ट्रीज), नगर इकाई अध्यक्ष रामनारायण संटी सोनी, सचिव जयप्रकाश अग्रवाल (हमालपारा), उपाध्यक्ष हरिओम शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल (गीता ट्रेडर्स), रमेश अग्रवाल (श्री मंगल ट्रेडर्स), संदेश सराफ, सौरभ अग्रवाल (नरेश स्टोर्स), कोषाध्यक्ष नानक अंबवानी, सहसचिव हंसमुख पटेल, गुलाब गुप्ता, निकुंज सराफ, शंकर मेघानी, कार्यकारिणी सदस्य- अनिल बरतूंगा, सुभाष अग्रवाल (जनरल), संतोष अग्रवाल (सुषमा), गणेश फोटवानी, यश मिरानी, अशोक नथानी एवं अन्य।

प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद की है कि सभी पदाधिकारी प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग के हित में कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर को एक नई ऊंचाइयों पर ले कर जाएंगे। उपरोक्त नियुक्ति से खरसिया व्यापारी जगत में हर्ष व्याप्त है तथा नगर के प्रमुख व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word