September 20, 2024

प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी प्रचार-प्रसार अभियानः प्रदेश महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं की ली बैठक

कोरबा 5 अगस्त। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी प्रचार प्रसार अभियान छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता राजेंद्र अग्रवाल अपने एक दिवसीय प्रवास में कोरबा जिले में पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रचार प्रसार अभियान के महामंत्री डॉण्राजेश राठौर के निवास, शकुंतला क्लिनिक पोड़ीबहार में प्रधानमंत्री जनकल्याण प्रचार प्रसार अभियान के कोरबा जिले के पदाधिकारी सदस्यों के साथ बैठक कर अभी तक किये गये कार्यों की समीक्षा की तथा आगे के कार्यों की कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये कहा की हमको प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को अंतिम व्यक्ति तक न केवल पहुंचाना है बल्कि उसका लाभ अंतिम व्यक्ति को मिले इसके लिये तन मन धन से कार्य करना है। यही संगठन का उद्देश्य भी है और आप सभी से अपेक्षा भी।

इसी उद्देश की पूर्ति हेतु जिले में नए पदाधिकारियों का चयन एवं घोषणा भी प्रदेश व जिला कार्यसमिति के अनुशंसा पर की गई जिसमे श्याम लाल मरावी को प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार जागरूकता अभियान पाली तानाखार विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया तथा श्रीमती मनोरमा शर्मा को कोरबा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा का कार्यभार दिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महिला संयोजिका श्रीमती मंजू सिंह प्रदेश असंगठित श्रमिक मोर्चा के अध्यक्ष संजय शर्मा कोरबा लोकसभा अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र कश्यप कोरबा जिला अध्यक्ष डॉ नागेंद्र नारायण शर्मा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री अनिल वस्त्र कार श्रीमती तृप्ति सरकार, श्रीमती नीति कौर, श्रीमती मीना पांडे, श्रीमती सावित्री पटेल,श्रीमती प्रेम बाई, जिला महामंत्री द्वय डॉ राजेश राठौर तथा दीपक पटेल, जिला मंत्री गिरीश नामदेव, भाजपा बरपाली मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल, संयोजक शिव जयसवाल, पुस्तकालय प्रभारी भाजपा जिला कोरबा मदन गोपाल साहू, उपाध्यक्ष भाजपा कोसा बाड़ी मंडल राजेश सोनी, मंत्री कोसाबाड़ी मंडल गोविंद साहू, जिला कार्यसमिति सदस्य बजरंग लाल खड़िया, प्रकाश दास महंत, अनिल पाटले, आयुष शर्मा, दिनेश कश्यप, अजय राठौर, कमल नारायण सिंह, अरविंद अग्रवाल एवं सुख सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Spread the word