March 25, 2026

कोसगई पहाड़ी में मिले दो नर कंकाल, मृतक किशोरी एक साल से थी लापता

कोरबा 8 अगस्त। अजगरबहार से बांगो जाने वाले रोड पर कोसगई पहाड़ पर दो नर कंकाल देखे जाने की सूचना पर पुलिस ने जांच की। इसमें एक कंकाल की शिनाख्त बांगो क्षेत्र के किशोरी की रूप में हुआ। जो एक साल पहले से लापता थी। वहीं दूसरे कंकाल की शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस के मुताबिक कोसगई पहाड़ी में दो नर कंकाल मिलने की सूचना वायरल वीडियो से मिली थी। जिसके बाद एसपी भोजराम पटेल ने तत्काल टीम गठित कर रवाना किया। टीम ने पहाड़ी पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो वहां दो लोगों का कंकाल मिले। पंचनामा कार्रवाई कर आसपास के गांव के लोगों से कंकाल के संबंध में जानकारी ली गई। जिसमें बांगो थाना क्षेत्र से एक साल पहले लापता हुए किशोरी के परिजन को मौके पर लाया गया। जिन्होंने कंकाल के पास मिले कपड़े, बक्कल और लेडीज चप्पल देखकर किशोरी होने की शिनाख्त की।

मामले में बांगो थाना में अपहरण का मामला दर्ज है। परिजन ने उसे बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का संदेह जताया था। इसके आधार पर माना जा रहा है कि दूसरा कंकाल प्रेमी का होगा। जिन्होंने घर से भागने के बाद कोसगई पहाड़ जाकर आत्महत्या कर ली होगी। इसके आधार पर पुलिस मृतका के निकटता रखने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे प्रेमी का पता चल सके।

उल्लेखनीय है कि शहर के करीब गोढ़ी जंगल में शुक्रवार को रामपुर के डबरीपारा निवासी प्रेमी जोड़े राजेंद्र दास व नंदिनी श्रीवास ने आत्महत्या कर ली। उक्त मामले में पुलिस की जांच जारी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word