February 26, 2026

कोयला कामगारों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

कोरबा 9 अगस्त। देश बचाव व संविधान बचाव को लेकर चार श्रमिक संगठनों ने कोरबा जिले में एसईसीएल के क्षेत्रीय कार्यालयों के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कोयला कामगार लगातार प्रदर्शन कर रहे है।

आज चार श्रमिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने सीजीएम कार्यालय कोरबा, कुसमुण्डा, गेवरा और दीपका विस्तार के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यहां पर केएसएस के अध्यक्ष अनूप सरकर, एसकेएमएस कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष सिंह, एसईकेएमसी के नवीन सिंह, मनोज कटेलिहा, केआर कश्यप, कृष्ण कुमार, मनहरण पटेल ने नारेबाजी किया। इसके बाद केन्द्रीय कर्मशाला कोरबा पूर्व गेट के सामने भी यहां के बीआर सुमन, दिलीप सिंह, अजय सिंह, भागवत साहू, डीपी सिंह, दिनेश साहू, गिरीवर राठौर, राजेश पांडेय, एनके साव, कमलेश चंद्रा सहित अनेकों कामगारों ने प्रदर्शन किया। गेवरा में भी दीपक उपाध्याय, एलपी अघरिया सहित अनेक संगठनों ने प्रदर्शन किया। कुसमुंडा में भी आज चार श्रमिक संगठन के विजय झा, मदन ङ्क्षसह, एके अंसारी, रमेश मिश्रा, राजू सोनी, नवीन कुर्रे, एसएन राव, सुगना बर्मन, अशोक साहू, हर्षवर्धन शर्मा, मिलन पांडेय, अरूण झा, बीडी महंत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word