October 2, 2024

भाजपा अजजा मोर्चा ने पूर्व सीएम से की मुलाकात

कोरबा 10 अगस्त। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा पोड़ी-उपरोड़ा मंडल के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान मोर्चा के जिला मंत्री गायत्री कंवर व मंडल अध्यक्ष रघुनंदन जायसवाल ने किसानों की समस्याओं को बताया। डॉ. सिंह ने युवा शक्ति को साथ में लेकर पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाने व भाजपा की विचारधारा से अवगत कराने पर जोर दिया। इस मौके पर भाजपा मोर्चा पोड़ी मंडल के महामंत्री रामकुमार यादव, मनोज डिक्सेना, शिवशंकर उइके, मंगदीप सिंह ठाकुर व अन्य उपस्थित थे।

Spread the word