October 2, 2024

भाजपा का स्वास्थ्य स्वयं सेवक हेल्थ वालंटियर, प्रशिक्षण कार्यक्रम राजनांदगांव में डॉ.देवेन्द्र शामिल हुए

कोरबा 17 अगस्त। 14 अगस्त 2021 को राजनांदगांव में जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा का स्वास्थ्य स्वयं सेवक हेल्थ वालंटियर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एंव राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय, एंव पूर्व सांसद एंव जिलाध्यक्ष राजनांदगांव भाजपा मधुसूदन यादव, कार्यक्रम के अध्यक्षता छ ग भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ देवेन्द्र कश्यप,विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचंद पारख,जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह,हेल्थ वालंटियर जिला प्रभारी सौरभ कोठारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ आयुष वतन शर्मा, जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ भरत रूपचंदानी, जिला सह संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ सिध्दांत गोस्वामी,डॉ सूर्य बाला ठाकुर महिला मोर्चा से डॉ पूर्णिमा विश्वास,आई टी प्रकोष्ठ से गिन्नी चावला, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ आयुष वतन शर्मा, डॉ प्रशांत सिंह ठाकुर, डॉ भरत रुपचंदानी ने कोविड के तीसरी लहर की पूर्व त्यारी एवं सवधानियो पर विशेष प्रकाश डाला और डॉ रमन सिंह,संतोष पाण्डेय और मधुसूदन यादव ने तीसरी लहर में बच्चों को किस तरह से बचाव एंव सवधानियो के उपाय एवं सलाह दी, वही छ ग भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ देवेन्द्र कश्यप ने कहा यदि कोविड की तीसरी लहर आती है तो प्रदेश से जिला तक किस तरह से मानिटरिंग होगी और बचाव कैसे किया जायेगा यह जानकारी सभी को प्रशिक्षण के माध्यम से दी और अन्य आदि कार्यकर्तागण उपास्थित हुए, यह जानकारी कोरबा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी राजेश यादव द्वारा दी गई।

Spread the word