February 26, 2026

पाली थाना में अमर शहीद तंवर को दी गई श्रद्धांजलि

कोरबा 20 अगस्त। देश की रक्षा में सीमाओं पर मुस्तैद दिन रात लगे हुए सैनिकों और वही देश के अंदर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए हमेशा डटे रहने वाले पुलिस विभाग के जवानों का कार्य भी ठीक वैसे ही देश के लिए समर्पित होता है जैसे सैनिकों का देश की सीमा पर होता है। इनके कारण ही देश व समाज के साथ हम आप सभी निश्चिंत और सुरक्षित रहते हैं। ऐसे ही शूरवीर और अपनी जान की परवाह न करने वाले देश-समाज के लिए अपनी शहादत दे देने वाले अमर वीर शहीद आदित्य शरण प्रताप सिंह तंवर को पाली थाना में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं स्टाफ की उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों व आमजन ने उन्हें भावपूर्ण स्मरणा श्रद्धांजलि देते हुए उनकी शहादत को याद किये।

जिले में वीर गति को प्राप्त हुए अमर वीर शहीद के शहादत दिवस पर कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल अतरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के दिशनिर्देशों पर एवं एसडीओपी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन के परिपालन पर पाली थाना प्रभारी पौरुष पुर्रे एवं समस्त स्टाफ के द्वारा शहीद आदित्य शरण प्रताप सिंह तंवर के 5 वें पुण्य तिथि के शहादत दिवस पर दीप प्रजज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अमर शहीद की शहादत को याद किये।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word