March 17, 2026

गरियाबंद नगर पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस छोड़कर भाजपा में हुई शामिल

रायपुर 21 अगस्त। गरियाबंद नगर पंचायत चुनाव के दौरान निर्दलीय चुनाव जीतकर कांग्रेस में प्रवेश होकर रेखा जितेंद्र सोनकर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर आसीन हुई थी। वह पिछले चुनाव में भाजपा से अध्यक्ष रह चुकी है। भाजपा में रहते लंबे समय से एक सक्रिय कार्यकर्ता रही है। भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश घर वापसी कर लिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा जितेंद्र सोनकर ने अपने कुछ पार्षदों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से मुलाकात कर उनके समक्ष पुनः भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रवेश के दौरान राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनकर, मौजूद रहे। श्रीमती रेखा सोनकर के साथ भाजपा में प्रवेश करने वाले पार्षदों में टंकू सोनकर पार्षद 10, उत्तम सोनकर पार्षद 6, पुष्पा गोस्वामी पार्षद 14 और युवा मोर्चा में पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे प्रवीण पुष्पाखर आदि भाजपा में शामिल हुए। बता दे की श्रीमती रेखा सोनकर पहले भाजपा की सक्रिय महिला कार्यकर्ता रही पर नगर पंचायत का चुनाव निर्दलीय निर्वाचित हो कांग्रेस में चली गई। अब पुनः भाजपा में वापसी कर कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word