March 21, 2026

सी एस पी खोमनलाल सिन्हा को दी गई विदाई

कोरबा 25 अगस्त। दर्री सीएसपी के पद पर बेहतर पुलिसिंग करने वाले खोमनलाल सिन्हा को सम्मान के साथ विदाई दी गई। विदाई समारोह में नव पदस्थ दर्री सीएसपी सुश्री लितेश सिंह का स्वागत किया गया।

अवसर था पुलिस और पब्लिक के बीच की धुरी कहे जाने वाले दर्री नगर पुलिस अधीक्षक खोमन लाल सिन्हा के सम्मान और विदाई समारोह का। सादगी पूर्ण हुए इस कार्यक्रम में उनके कार्यकाल को याद करते हुए अनिल द्विवेदी ने कहा कि अपराधों पर लगाम लगाने और जनता के कार्यो पर क्विक डिसीजन लेने वाले सीएसपी का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। हम उनके उज्जल भविष्य की कामना करते है। नगर पुलिस अधीक्षक खोमन लाल सिन्हा को सीएसईबी के वीआईपी गेस्ट हाउस प्रांगण में एक सादा समारोह में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। खोमन लाल सिन्हा पदोन्नत होकर 16 वीं वाहिनी डिप्टी कमांडेंट के पद पर स्थानांतरण होकर नारायणपुर जा रहे हैं। सम्मान समारोह में पुलिस प्रशासन और दर्री प्रेस क्लब के पत्रकार शामिल थे। खोमनलाल सिन्हा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नव पदस्थ दर्री नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री लितेश सिंह का स्वागत किया गया। मंच का संचालन अनिल द्विवेदी ने किया।

कार्यक्रम में निरीक्षक राजेश जांगड़े विजय चेलक व अभय कुमार बैस ने सीएसपी खोमन लाल सिन्हा के साथ किए गए एक साथ कार्यों को साझा किया। इस दौरान उप निरीक्षक इंद्रजीत नायक व नवल साव उपस्थित रहे लगभग 2 वर्ष केवकार्य काल का अच्छा अनुभव रहा। इनके कार्यकाल में अपराधों पर लगाम लगा। अपराधों को भी गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण करने का सार्थक प्रयास किया। सुरक्षा व्यवस्था में नगर पुलिस अधीक्षक खोमनलाल सिन्हा के कुशल
मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासन की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word