March 17, 2026

संत श्री ऋतेश्वर जी के द्वारा सदगुरू आचार्य शक्तिपात संचरण महोत्सव का आयोजन 12,13 एवं 14 सितम्बर 2021 को भोपाल में

कोरबा। श्री वृंदावन धाम के संत सद्गुरु रितेश्वर महाराज की काशी यात्रा में जांजगीर, नैला, चाँपा सहित रायगढ़, रायपुर, कोरबा व पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके लिए आनंद धाम वृंदावन आश्रम द्वारा भोपाल में आयोजित शक्ति पाठ महोत्सव में वे प्रबोधन करेंगे। संत रितेश्वर सनातन धर्म के समर्थक एवं परम राष्ट्रवादी होने के साथ समस्त हिंदुस्तान में धर्म जन जागरण तथा संपूर्ण विश्व में परम समृद्धशाली सनातन धर्म के गौरव को पुनः स्थापित करने के उद्देश्य से यात्रा पर निकले हैं और परिजनों के साथ श्रीधाम वृंदावन से प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या होते हुए बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी वाराणसी पहुंचे हैं। यहां से वे आनंदधाम आश्रम वृंदावन द्वारा 12 सितंबर से भोपाल में आयोजित शक्ति पाठ महोत्सव में प्रबोधन करेंगे जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के भक्त शामिल होंगे। आयोजन की भव्य तैयारी चल रही है।

इस सदगुरू आचार्य शक्तिपात संचरण महोत्सव में कोरबा से कृत्य होने जाने वालों में श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा कोरबा अध्यक्ष व श्री आनन्दम् धाम सेन्टर ,कोरबा के प्रभारी आचार्य आनन्द किशोर सिंह, आचार्य सुरेश कुमार देवॉगन जी, आचार्य आर. डी.एस.गरेवाल जी, सहआचार्य अभिजीत सिंह गरेवाल जी, सह आचार्य मयंक अग्निहोत्री जी, सहआचार्य माधव किंकर (साईनाथ जी) अरविंद केसरवानी जी ,कोरबा के उपनगर कटघोरा से सहआचार्य योगेश नायक जी एवं कई अनेकों गुरूभक्त इस महोत्सव में भक्ति व गुरूकृपा के रस से सराबोर होने कुछ लोग 10 सितम्बर और कुछ लोग 11 सितम्बर को भोपाल के लिए कोरबा से प्रस्थान करेंगे।

लगभग 25 गुरूभक्त इस महोत्सव के लिए भोपाल जायेंगे वह भी परमपुज्य सदगुरुदेव भगवान के द्वारा संख्या फिक्स्ड रहने के कारण अन्यथा कोरबा से परमपुज्य सदगुरुदेव भगवान के महोत्सव में हमेशा कम से कम 800 से 900 गुरूभक्त गुरू प्रेमी जन जाते रहे हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word