March 17, 2026

पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान 2021 के लिए 11 अक्टूबर तक ली जाएंगी ऑनलाइन प्रविष्टियां

साहित्य के लिए उत्कृष्ट कार्य को मिलेगा दो लाख रूपए का पुरस्कार

कोरबा 16 सितम्बर 2021. छत्तीसगढ़ में साहित्य-आंचलिक साहित्य के संरक्षण-संवर्धन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति या संस्थान को दो लाख रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। पं. सुन्दरलाल शर्मा की स्मृति में स्थापित यह राज्य अलंकरण संभवतः राज्योत्सव के अवसर पर दिया जाएगा। इस अलंकरण के लिए संस्कृति एवं पुरातत्व संचालनालय द्वारा प्रविष्टियां एवं अनुशंसाएं 11 अक्टूबर 2021 तक ली जाएंगी। प्रविष्टियां विभाग के ई-मेल आईडी rajyaalankaranculture@gmail.com पर स्वीकार की जाएंगी। प्रविष्टि के लिए साहित्यकार को स्वयं या सम्मान हेतु नामांकित किए जाने वाले संस्था का पूरा नाम, परिचय और पता सहित साहित्य-आंचलिक साहित्य के क्षेत्र में किए गए कामों का सप्रमाण विवरण भी प्रस्तुत करना होगा। व्यक्ति या संस्था को पहले कोई सम्मान मिला हो तो उसका विवरण भी प्रविष्टि में करना होगा। प्रविष्टि के लिए भेजे जाने वाले ई-मेल का विषय पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान 2021 स्पष्ट रूप से अंकित करना होगा। ई-मेल का आकार 10 एमबी तथा पीडीएफ और ईमेल सहित ए-4 साईज के अधिकतम 20 पेज ही स्वीकार्य होंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी विभागीय वेबसाइट www.cgculture.in से भी प्राप्त की जा सकती है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word