February 27, 2026

भाजपा राष्ट्रीय महमंत्री सी.टी.रवि पहुँचे बिलासपुर.. अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में हुए शामिल

बिलासपुर 29 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी. रवि के बिलासपुर आगमन पर जिला भाजपा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया एवं वह अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुए।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि दिनांक 29 सितम्बर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी. रवि के आगमन पर प्रातः 11 बजे इंदिरा विहार नूतन चौक स्थित एसईसीएल गेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात जिला भाजपा द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा सी.टी. रवि के मुख्य आतिथ्य में दोपहर 12 बजे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान अंतर्गत डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति वाटिका अरपा साईड सेंदरी में वृक्षारोपण किया गया।
ज़िला सोशल मीडिया प्रभारी सी॰ए॰अंकित गुप्ता जी ने उनका स्वागत किया साथ ही वृक्षा रोपण किया।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word