March 20, 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण कल

जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह भाग.दो पर होगी केंद्रित

कोरबा 9 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह विषय के भाग-दो जिसमें कुछ और नवाचारों कुछ और नए कदमों और कुछ नई योजनाओं के बारे में बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 22 वीं कड़ी का प्रसारण कल 10 अक्टूबर 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह साढ़े दस बजे से 11 बजे तक होगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word