September 20, 2024

बाल्को कर्मचारियों को मिलेगा 1.08 लाख बोनस

कोरबा 10 अक्टूबर। बाल्को में कार्यरत कर्मचारियों को इस बार सबसे ज्यादा एक लाख आठ हजार 212 रुपये बोनस प्रदान किया जाएगा। पिछली बार 87 हजार 616 रुपए राशि दुर्गा पूजा के पहले तथा शेष राशि दीपावली पर्व पर प्रदान की गई थी। यह राशि अन्य उपक्रमों से ज्यादा है।

दुर्गा पूजा के पहले बाल्को में कार्यरत कर्मियों को बोनस प्रदान करने के लिए प्रबंधन ने तैयारी पहले से शुरू कर दी थी और सभी यूनियन प्रतिनिधियों के साथ अलग. अलग बैठक कर चर्चा की जा रही है। श्रमिक संघ प्रतिनिधि अपने स्तर पर प्रबंधन के समक्ष प्रस्ताव रख रहे थे। हालांकि सभी यूनियन ने समझौता के मुताबिक पिछले वर्ष की राशि में 15 फीसद वृद्धि का प्रस्ताव रखा था। कुछ यूनियन ने कोरोना काल में कर्मचारियों द्वारा लगातार करने पर अतिरिक्त राशि भी प्रदान करने की मांग रखे थे। सभी यूनियन की मंशा लेने के बाद प्रबंधन ने शनिवार को 15 फीसद वृद्धि के साथ बोनस देने पर सहमति जता दी। इसके आधार पर कर्मचारियों को एक लाख आठ हजार रुपये मिलेगा। पिछले वर्ष प्रबंधन ने दुर्गा पूजा के पहले 10 फीसद वृद्धि कर 87616 रुपये प्रदान किया थाए पर श्रमिक संघ द्वारा समझौता उल्लंघन करने का आरोप लगाए जाने पर प्रबंधन ने शेष राशि दीपावली पर्व के पहले प्रदान किया था। इस बार एकमुश्त राशि भुगतान की जा रही है। इससे श्रमिक संघ प्रतिनिधि व कर्मचारियों ने भी संतोष व्यक्त किया।यह बताना लाजिमी होगा कि कर्मियों को दस फीसदी बोनस में वृद्धि की जाती हैए तथा पांच फीसदी की वृद्धि प्राफिट के आधार दी जाती है। सभी यूनियन के साथ चर्चा करने के बाद अंत में प्रबंधन ने मान्यता प्राप्त यूनियन इंटक से चर्चा करने के बाद बोनस को अंतिम रूप दिया।

बाल्को कर्मियों को राशि का भुगतान 13 अक्टूबर तक किया जाएगा। 31 मार्च 2021 को कंपनी की नियमावली में कर्मचारी ही पात्र होंगे और वित्तीय वर्ष 2020-21 में 240 दिन की उपस्थिति होनी चाहिए। अन्यथा अनुपातिक आधार पर भुगतान किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रबंधन ने राशि का गणना करने का आदेश जारी कर दिया गया है, ताकि निर्धारित तिथि तक सभी कर्मियों को बैंक खाते में राशि समाहित कर दी जाए।

Spread the word