March 20, 2026

हितग्राहियों को विधायक ने सरकारी योजनाओं से दिया लाभ

कोरबा 10 अक्टूबर। सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामों में सरकारी तंत्र पहुंच रहा है। यहां पर हितग्राहियों की समस्या सुनने के साथ उन्हें लाभ देने की कोशिश की जा रही है। कटघोरा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने ग्राम अरदा में आयोजित शिविर के माध्यम से पात्र महिलाओं को राशन कार्ड, ट्राईसाईकिल, पैरा कटर मशीन का वितरण किया।

ग्राम अरदा में प्रशासन ने शिविर लगाकर लोगो के द्वारा दिये गए आवेदन पर सुनवाई की। पात्रता के आधार पर उनकी समस्या का निराकरण किया। शिविर में विधायक ने कुछ पात्र महिलाओ को राशन कार्ड का वितरण किया वही अपने पैरो से चल फिर नही कर पाने वाले हितग्राहियों को ट्राई सायकिल का वितरण किया। कार्यक्रम में जिला सदस्य शिवकला कंवर, जनपद अध्यक्ष लता कंवर, जनपद उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कंवर, अरदा जनपद सदस्य कांति दीवान, अरदा सरपंच श्रवण कुमार, विकास सिंह,सहित कांग्रेस के पदाधिकार,कार्यकर्तागण सहित आसपास के ग्रामीण उपस्थित थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word