March 25, 2026

घर लौट रहे व्यक्ति पर प्राणघातक हमला

कोरबा 19 अक्टूबर। परिजनों को छोड़कर अपने घर खरमोरा लौट रहे बाइक सवार युवक पर अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार टांगी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार खरमोरा निवासी राधेश्याम अपने परिजनों को छोडऩे रामसागर पारा आया हुआ था। रात्रि 11 बजे के लगभग जब वह बाइक से अपने घर को लौट रहा था तभी राताखार में शराब दुकान के पास अज्ञात हमलावर ने टांगी से हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। हमले में घायल राधेश्याम किसी तरह अपने परिजन के यहां रामसागरपारा पहुंचा और बेहोश हो गया। रात में ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसका उपचार जारी है। राधेश्याम पर किसने और क्यों हमला किया, इस बात का पता नहीं चला है। पुलिस ने राधेश्याम व उसके परिजनों की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word