KORBA छत्तीसगढ़ हादसा बिग ब्रेकिंग एस ई सी एल की कुसमुंडा कोयला खदान में भू स्खलन, एक कामगार लापता Markanday Mishra July 23, 2020 कोरबा 23 जुलाई। एसईसीएल की कुसमुंडा कोयला खदान में आज सुबह भूस्खलन हो गया। इस हादसे में आधा दर्जन श्रमिक बाल बाल बचे जबकि मौके पर मौजूद सुरेश नामक एक ठेका कामगार लापता बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा आज सुबह 9:00 बजे के आसपास हुआ। सुबह-सुबह तेज बारिश हो रही थी। कोयला खदान में ठेकेदार केदार सिंह के मजदूर काम में जुटे हुए थे। इसी बीच एकाएक भूस्खलन की घटना हुई। भूस्खलन का आभास मिलते ही मौके पर मौजूद ठेका मजदूर अपनी जान बचाने के लिए पीछे भागे। आधा दर्जन मजदूर तो मौका से दूर निकलने में कामयाब हो गए लेकिन सुरेश नामक कामगार पिछड़ गया। आशंका है कि सुरेश भूस्खलन के बाद मिट्टी और कोयले के ढेर में दबा हो सकता है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर कुसमुंडा पुलिस बल दरी के नगर पुलिस अधीक्षक केएल सिन्हा के साथ मौके पर पहुंच गया है। कुसमुंडा एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और सुरेश के रेस्क्यू की कोशिश की जा रही है। इस दुर्घटना की जानकारी पूरे क्षेत्र में देखते ही देखते जंगल की आग की तरह फैल गई। पूरे क्षेत्र में सनसनी का वातावरण निर्मित हो गया है। Spread the word Continue Reading Previous बीट गार्ड शेखर के पक्ष में अब सामने आया प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज: सड़क से संसद तक लड़ने का ऐलानNext *बिलासपुर में लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस ने संभाला मोर्चा* *बिना मतलब घूम रहे लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त Related Articles Chhattisgarh KORBA NGEL Signs MOU with Govt of Rajasthan for development of 25 GW of RE Projects Admin September 30, 2024 कोरबा छत्तीसगढ़ फेसबुक पर अपनी पीड़ा व्यक्त कर ऑटो चालक ने लगाई फांसी Admin September 28, 2024 कोरबा छत्तीसगढ़ भाजपा सदस्यता अभियान में केन्द्र की नीतियों को बताया Admin September 28, 2024