March 26, 2026

सर्वेश्वर एनीकट में पानी कम होने से दर्री बांध के समानांतर पुल का निर्माण शुरू

कोरबा 21 नवम्बर। हसदेव नदी में निर्मित सर्वेश्वर एनीकट में जल स्तर कम होने के साथ ही दर्री बांध के समानांतर पुल का निर्माण का काम शुरू हो गया है। 22 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे पुल का काम कोरोना काल के चलते पिछले सात माह से बंद था। 2016 में स्वीकृत पुल को 2018 तक बनकर तैयार हो जाना था लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण काम पूरा नहीं हुआ। राज्य सरकार ने निर्माण कंपनी को तीन माह का अतिरिक्त समय दिया है। सेतु निगम ने चार माह के भीतर पुल निर्माण पूर्ण होने के साथ वाहनों की आवागमन शुरू हो जाएगी।

पुल का निर्माण 70 फीसदी पूरा हो चुका है 30 फीसदी शेष कार्यों को पूरा करने के लिए सेतु निगम ने राज्य सरकार की अनुसंशा से दो माह का अतिरिक्त समय दिया है। हसदेव बराज में 60 साल पहले बनी पुल जर्जर हो चुकी है। मार्ग में भारी वाहनों का दबाव बढ़ने से नए पुल की आवश्यकता पड़ी है। पुल के बनने से शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा। सेतु निगम से जारी अब तक के पुल निर्माण में यह सबसे बड़ा काम है। पुल निर्माण का काम बीते 15 अक्टूबर से शुरू हो जाना था लेकिन समानांतर पुल के नीचे बने सर्वेश्वर एनीकट में पानी भरने के कारण पुल निर्माण का काम मुश्किल हो रहा था। सेतु निगम ने जलसंसाधन से पानी कम करने का आग्रह कियाए पर शासकीय अनुमति के अभाव में पानी कम नहीं की जा रही थी। दरअसल एनीकट का निर्माण निगम के 23 वार्डों को पानी देने के लिए तैयार किया गया है। जल स्तर कम करने से ग्रीष्म में पेयजल प्रदाय प्रभावित हो सकता है। बहरहाल जलसंसाधन ने शासन की अनुसंशा पर जल स्तर कम कर दिया है और शुक्रवार से निर्माण कार्य शुरू हो गई है। सेतु निगम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की माने तो नए साल में बारिश से पहले पुल निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word