March 17, 2026

बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने स्वर्ण बिंदु प्रासन्न संस्कार 25 को

कोरबा 23 नवंबर। बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बच्चे रहे स्वस्थ योजनान्तर्गत पतंजलि चिकित्सालय निहारिका में 25 नवंबर को आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेसन प्रोग्राम के तहत स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार प्रात10 बजे से कराया जायेगा।

डॉ नागेंद्र शर्मा ने बताया अभियान के अंतर्गत जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चो को स्वर्ण बिन्दु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य का निशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण करने के साथ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये बच्चों को एवं उनके अभिभावकों को बच्चों की आयुनुसार उनके लिए उपयोगी आहार विहार के विषय मे विस्तार से जानकारी देने के साथ उनके लिए उपयोगी योग प्राणायाम का भी निशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word