September 21, 2024

भारतीय जनता महिला मोर्चा कुदमुरा मंडल की प्रथम बैठक संपन्न

कोरबा 26 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कुदमुरा मंडल का प्रथम कार्य समिति का बैठक संपन्न हुआ। आज के इस बैठक में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ’श्रीमती वैशाली रत्नपारखी दीदी जिला भाजपा के मंत्री’श्रीमती रेणुका राठिया, और महिला मोर्चा कुदमुरा मंडल के प्रभारी ’श्रीमती तृप्ति सरकार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कुदमुरा मंडल के सभी बुथो में ’कमल मोदी सखी’ के रूप में दस . दस बहनों को जोड़ना है इसके विषय पर भी समस्त अतिथियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

कुदमुरा मंडल महिला मोर्चा के बैठक में भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला के मंत्री व पूर्व जनपद अध्यक्ष कोरबा श्रीमती रेणुका राठिया, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती वैशाली रत्नपारखी, महिला मोर्चा कुदमुरा मंडल के प्रभारी श्रीमती तृप्ति सरकार,महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्रीमती अभिलाषा वर्मा, कुदमुरा मंडल के महिला मोर्चा के महामंत्री श्रीमती सुकुवारा भाई राठिया व श्रीमती भोजली साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सिंह, मंत्री श्रीमती दुर्गा सारथी,श्रीमती नीना कैवत, श्रीमती भीमा बाई चौहान, श्रीमती सुमित्रा दास, श्रीमती गुरुवारी बाई महंत,सहित महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच का संचालन भोजली साहू और शुकवारा राठिया ने किया।

Spread the word