March 17, 2026

आदिवासियों की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा ने करतला थाना का किया घेराव

कोरबा 2 दिसम्बर। पुलिस पर बेगुनाह आदिवासियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने आरोप लगा कर भाजपा ने विधायक ननकीराम कंवर की अगुवाई में करतला थाना का घेराव कर दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कंवर ने कहा कि पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई कर आदिवासियों को गिरफ्तार किया, लेकिन आरक्षकों का तो मुलाहिजा कराया और नहीं मामले की निष्पक्ष जांच की। निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने के आश्वासन बाद आंदोलन स्थगित किया।

करतला थाना अंतर्गत पिछले दिनों ग्राम पसरखेत में मडई मेला के दौरान दो गुट में विवाद होने पर डायल 112 पुलिस टीम पहुंची थी। समझाइश के बाद विवाद समाप्त हो गयाए पर रात 12 बजे वापस लौट रहे पुलिस अमले पर कुछ ग्रामीण युवकों ने पथराव कर दिया। वाहन से उतरे चालक के साथ तीन आरक्षकों की डंडे से पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी करतला व कुदमुरा मंडल कार्यकर्ताओं ने पूर्व गृहमंत्री व विधायक ननकीराम कंवर की अगुवाई में बुधवार को करतला थाना का घेराव कर प्रदर्शन किया। कंवर ने कहा कि जांच पड़ताल किए बगैर पुलिस द्वारा एकपक्षीय कार्रवाई की गई है। निष्पक्ष जांच कर बेगुनाह आदिवासियों की जल्द रिहाई की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कई ऐसे युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है, जो स्थल पर उपस्थित ही नहीं थे। घेराव की वजह से करतला पुलिस पशोपेश में पड़ गई। बाद में शासन और प्रशासन ने निष्पक्ष जांच कर दोषी के उपर भी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है तब जाकर धरना प्रदर्शन को कुछ दिनों के लिए स्थगित किया गया।

धरना प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य संदीप कंवरए भाजपा जिला महामंत्री टिकेश्वर राठिया, भाजपा जिला मंत्री रेणुका राठिया, भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास एक रतला मंडल के अध्यक्ष नटवर शर्मा, करतला मंडल के महामंत्री नागेंद्र ठाकुर, उमेश्वर सोनी, ईश्वर राठिया, भान सिंह राठिया, राजेंद्र राठिया, कमलेश राय, नीरज मिश्रा, कुशराय, करतला युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन प्रजापति, कुदमुरा मंडल महिला को महामंत्री सुखवारा राठिया, चचिया सरपंच रामेश्वरी राठिया, मनिरो राठिया, गीता देवी, रमोती राठिया, अगाशामती राठिया समेत सैकड़ों के संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास ने आभार व्यक्त किया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word