April 18, 2026

पुलिस अधीक्षक के जनदर्शन में 12 शिकायतों का हुआ निराकरण

कोरबा 15 दिसंबर। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोज राम पटेल द्वारा 14 दिसंबर 21 दिन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनदर्शन लगाया गया । जनदर्शन में 12 लिखित एवं 05 मौखिक शिकायतें प्राप्त हुईए जिनकी सुनवाई करते हुए श्री भोजराम पटेल द्वारा 05 मौखिक शिकायतों को तत्काल निराकृत किया गया, साथ ही 12 लिखित शिकायतों में से 7 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। 05 लिखित शिकायतों को जांच हेतु संबंधित थाना चौकी भेजा गया है । मौखिक शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि कोरबा जिले में पुलिस अधीक्षक कोरबा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं अन्य राजपत्रित अधिकारियों द्वारा रोस्टर के अनुसार जनदर्शन लगाकर आम जनता के समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि अब जनदर्शन में बहुत कम शिकायतें प्राप्त हो रही है। पुलिस द्वारा लगाए जा रहे जनदर्शन का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। शिकायतों के त्वरित निराकरण से शिकायतकर्ता संतुष्ट हो रहे हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word