September 20, 2024

संगठन विस्तार के आह्वान के साथ कोरबा माकपा का जिला सम्मेलन संपन्न, प्रशांत झा सचिव निर्वाचित

कोरबा 16 दिसंबर। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का आठवां कोरबा जिला सम्मेलन में वर्तमान राजनैतिक चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए संगठन और जन आंदोलन के विस्तार के आह्वान किया गया। इस दौरान 15 सदस्यीय जिला समिति के प्रशांत झा पुनः सचिव चुने गए।
सम्मेलन की अध्यक्षता वीएम मनोहर, एसएन बनर्जी, अशोक व धनबाई कुलदीप के चार सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने की। झंडारोहण, शहीद वेदी पर पुष्पांजलि और शोक प्रस्ताव के साथ सम्मेलन की शुरुआत हुई। पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य वकील भारती ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में भारती ने कहा कि वर्तमान में चल रहे विनाशकारी राजनीति का मुकाबला वामपंथी-जनवादी.धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूत और एकजुट करके ही किया जा सकता है।

इस दौरान प्रशांत झा ने राजनैतिक.सांगठनिक रिपोर्ट पेश करते हुए चार साल की पार्टी और जन संगठनों की गतिविधियों का लेखा-जोखा रखा। उन्होंने भू-विस्थापितों, मनरेगा मजदूरों की समस्याओं, वनाधिकार, बिजली, सड़क, पानी और संपत्ति जल कर जैसे मुद्दों पर संघर्ष विकसित करने पर जोर दिया। बहस के बाद रिपोर्ट सर्वसम्मति से पारित किया गया। सम्मेलन का समापन माकपा राज्य सचिव संजय पराते ने करते हुए कहा कि देश और प्रदेश के सामने उपस्थित राजनैतिक चुनौतियों का मुकाबला संगठन और जन आंदोलन को मजबूत करके ही किया जा सकता है। स्थानीय समस्याओं पर जन संघर्ष छेड़ने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि नगर निगम में माकपा ने कांग्रेस को अपनी शर्तों पर समर्थन दिया है और यदि अपने सार्वजनिक वादे के अनुरूप कांग्रेस इन समस्याओं का निराकरण करने की पहलकदमी नहीं करती, तो उसे आम जनता के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सांप्रदायिक-फासीवादी नीतियों और कांग्रेस की कार्पोरेटपरस्त नीतियों का एक मुकाबला आम जनता को वामपंथी नीतियों के इर्द-गिर्द लामबंद करके किया जाएगा।

सम्मेलन में दो स्थायी आमंत्रितों समेत 15 सदस्यीय जिला समिति का चुनाव किया गया। इसमें वीएम मनोहर, एसएन बनर्जी, अशोक, प्रशांत झा, धनबाई कुलदीप, जनाराम कर्ष, डीएल टंडन, अभिजीत गुप्ता, हुसैन अली, देव कुंवर, जवाहर लाल कंवर, लंबोदर दास, सुखेंदु घोष, राजकुमारी कंवर, सुरति कुलदीप चुने गए हैं। 21-22 दिसंबर को कोरबा में होने जा रहे पार्टी के सातवें राज्य सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव भी किया गया।

Spread the word