ओपन ताइक्वांडो स्पर्धा में जिले के खिलाड़ियों ने जीते पदक

कोरबा 22 दिसम्बर। डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन कोरबा के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ एवं काशी विश्वविद्यालय वाराणसी द्वारा 17 से 19 दिसंबर तक आयोजित ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खेलते हुए 11 पदक अपने नाम किए हैं।

डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन कोरबा के सचिव अनिल मंनेवार ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से कोरबा के खिलाड़ियों ने दो रजत नौ कांस्य पदक जीते है सब जूनियर बालक वर्ग में वेदांत कश्यप 27 किलो ग्राम कांस्य पदक शोम्य पांडे 41 किलो ग्राम कांस्य पदक श्रेष्ठ झा 50 किलों ग्राम कांस्य पदक रुद्रांश मंडल 50 किलो ग्राम कांस्य पदक सब जूनियर बालिका वर्ग में अदिति राय अंडर 32 किलोग्राम रजत पदक प्रीति देवांगन 38 किलोग्राम कांस्य पदक जूनियर बालक वर्ग विवेक साहू अंडर 48 किलो ग्राम रजत पदक अंकित प्रजापति 73 किलो ग्राम कांस्य पदक सीनियर बालक वर्ग में लीलाराम अंडर 54 किलो ग्राम कांस्य पदक सूरज कुमार अंडर 74 किलो ग्राम कांस्य पदक संजीत राय अंडर 80 किलो ग्राम कांस्य पदक कोच लोकेश राठौर एवं मैनेजर योगेश श्रीवास रहे टीम की सफलता पर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन कोरबा के पदाधिकारियों ने प्रसन्नाता व्यक्त की है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word