February 26, 2026

देश में आज- क्या है महत्वपूर्ण, यहां देखें

*शुक्रवार, पौष, कृष्ण पक्ष, द्वादशी\ त्रयोदशी, वि.सं. 2078 तदनुसार 31 दिसंबर 2021*

*देश में आज-कमल दुबे*

– केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नई दिल्ली में सुबह 11 बजे वस्तु एवं सेवा कर परिषद (जीएसटी) की 46वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगी, जिसमें जीएसटी दर युक्तिकरण से संबंधित राज्य मंत्रियों के पैनल की रिपोर्ट पर चर्चा होगी।

– बिहार सरकार के आदेश पर आज से 2 जनवरी तक पार्क रहेंगे बंद

– आज से 7 जनवरी तक कोविड प्रतिबंधों में विस्तार करेगी गुजरात सरकार

– भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अयोध्या सदर विधानसभा सीट के तहत जीआईसी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए जाएंगे अयोध्या

– मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश पर पुडुचेरी में आज रात 10 बजे से 1 जनवरी सुबह 1 बजे तक शराब की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध 

– तमिलनाडु के समुद्र तट आज और 1 जनवरी को जनता के लिए रहेंगे बंद.

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word