October 2, 2024

05 डे वर्किंग की पहली छुट्टी पर प्रशासन का डंडा, कर्मियों में रोष

कोरबा 3 फरवरी। राज्य सरकार ने फरवरी से पांच दिन का सप्ताह यानि 05 डे वार्किंग का आदेश जारी किया है। नयी व्यवस्था के तहत शनिवार 05 फरवरी को पहली छुट्टी पड़ रही है। लेकिन जिला प्रशासन का डंडा इस पहली छुट्टी के सिर पर पड़ गया है। इस दिन जिले में विशेष कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा और शासकीय/ अर्धशासकीय कर्मचारियों को पहली छुट्टी से वंचित होना पड़ेगा।

याद रहे कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश में 05 डे विक की घोषणा की थी। इस पर अमल के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार 2 फरवरी को आदेश भी जारी कर दिया। इस आदेश के बाद 05 डे विक की शुरूआत इसी सप्ताह से हो गयी है। शनिवार 05 जनवरी को शासकीय/ अर्धशासकीय अधिकारियों कर्मचारियों का पहली छुट्टी मिल रही है। लेकिन कोरबा जिले में सैकड़ों कर्मचारी इसके लाभ से वंचित हो रहे हैं। कर्मचारियों में इसके कारण आक्रोश भी है।

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों जिले में कोविड टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया गया था। लेकिन लक्ष्य पूरी नहीं हो सका था। उक्त लक्ष्य को पूरा करने के लिए शनिवार 05 फरवरी को दोबारा अभियान चलाया जा रहा है। इस दिन नगर पालिक निगम कोरबा सहित जिले के सभी नगरीय, निकायों, स्वास्थ विभाग और सभी शासकीय विभागों के अधिकारियों- कर्मचारियों की डयूटी लगायी गयी है।

राज्य शासन द्वारा 02 फरवरी को 05 डे विक का आदेश जारी होने के बाद शासकीय कर्मचारियों में असंतोष और आक्रोश पनप गया है। उनका कहना है, कि अभियान की तिथि में परिवर्तन किया जाना चाहिये। शनिवार को उन्हें छुट्टी से वंचित होना पड़ रहा है। उनका कहना है कि 05 डे विक की शुरूआत फरवरी 2022 से की जायेगी। घोषणा के बाद विशेष अभियान की तिथि तय करते समय प्रशासन को इस बात का ध्यान रखना था, कि शनिवार के दिन टीकाकरण का कार्यक्रम नहीं रखा जाये। प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है और एक दिन की शासकीय छुट्टी से वंचित होना पड़ रहा है।

Spread the word