September 20, 2024

कोरबा 8 फरवरी। कोरबा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान के प्रभारी दिनेश शर्मा ने कोरबा पहुंच कर कोरबा विधानसभा क्षेत्र के जोन, वार्ड एवं बुथ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हे डिजिटल सदस्यता के लिए नामांकित कर प्रशिक्षित किया गया। कांग्रेस डिजिटल सदस्यता का प्रशिक्षण देते हुए उन्होने कहा कि कोविड को ध्यान में रखते हुए तथा अधिक से अधिक सदस्य बनाये जाने के उद्देश्य से डिजिटल के माध्यम से सदस्य बनाए जा रहे हैं। वार्ड स्तर पर डिजिटल सदस्यता लेने के लिए जोन, वार्ड तथा कांग्रेस पार्टी के जिला पदाधिकारियों को ऐप का उपयोग करने के तरीके बताए गए।

जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर में आयोजित इस बैठक में महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला अध्यक्ष सपना चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष सत्येन्द्र वासन, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, सुधीर जैन, दुष्यंत शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र पालीवाल, आनंद पालीवाल कांग्रेस सेवादल प्रमुख प्रदीप पुरायणे, ममता अग्रवाल, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो शाहिद, शाहीदा कुरैशी, पार्षद सुनीता मुकेश राठौर, बसंत चन्द्रा, पालुराम साहू, कृपाराम साहू, एल्डरमेन संगीता सक्सेना, बच्चु मखवानी, गीता गभेल, ब्लॉक एंव वार्ड पदाधिकारी देवी दयाल सोनी, पंचराम आदित्य, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, डॉ एल पी साहू, सत्येन्द्र ठाकुर, मुन्ना साहू, डॉ डी आर नेताम, महेन्द्र सिंह चौहान, रमेश राठौर, दीपक राठौर, टेकराम श्रीवास, सत्यप्रकाश साहू, शेख नाजीर, विनोद सोनी, मनकराम साहू, शैलेष सोमवंशी, जीवन चौहान, अविनाश बंजारे, हाजी इकबाल दयाला, अमिन अंसारी, विजय राठौर, रामकुमार जलतारे, शत्रुघन श्रीवास, हरनारायण राठौर, संतोषी यादव, महेश यादव, गणेश राम, लखन लाल सहिस, देवकीनंदन सिंह, भागीरथी राठौर, रथलाल चौहान, विक्की गोयल, तरूण चौहान, क्रांति सोनी, नफीसा हुसैन, विनोद अग्रवाल, देव जायसवाल, शांता मण्डावे, द्रोपती तिवारी, साजन कुमार, मनोज कुमार, गौरी चौहान, सीमा उपाध्याय, आशा कर्ष, शालु पनरिया, रामेश्वरी राठौर, पुष्पा पात्रे, शशी अग्रवाल, सुनीता तिग्गा, गिरधारी बरेठ, नूर आबदीन, प्रभात डड़सेना, लक्ष्मी महंत, माधुरी ध्रुव, तुलसी केंवट, ज्योति कौशिक, संजू पैकरा, मनीद्री चौहान, शायदा खान, अफरीन खातुन, तनुज अग्रवाल, मनोज भारिया, पवन यादव, वैमन यादव, श्रीकांत मांझी, किशन सागर, फिरोज अनंत, हरप्रीत सिंह, रामकिशोर साहू, अरूण मेश्राम, सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए राजस्व मंत्री ने पार्षद, एल्डरमेन, ब्लॉक अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, बुथ अध्यक्ष सहित कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों को कांग्रेस सदस्यता अभियान को गंभीरता से कार्य करने की नसीहत दी। उन्होने कहा कि जो भी कार्य हो पुरी जानकारी के साथ सही सही हो डिजिटल सदस्यता के अलावा सदस्यता पुस्तक से भी सदस्य बनाने का कार्य चलता रहेगा। राजकिशोर प्रसाद, श्याम सुंदर सोनी, सपना चौहान, संतोष राठौर, सुधीर जैन, सत्येन्द्र वासन, राजेन्द्र पालीवाल, कुसुम द्विवेदी, दुष्यंत शर्मा ने भी बैठक को सम्बोधित किया।

Spread the word