February 26, 2026

कोरबा 16 फरवरी। अग्रवाल सभा कोरबा की नई कार्यकारिणी वर्ष 2022-2024 के लिए सदस्यता शुल्क 2022 की जमा करने एवं रसीद प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई थी। सामाजिक और मांगलिक कार्यों की व्यसत्ता होने के कारण समय अवधि बढ़ाई गई हैं।

यह निर्णय चुनाव अधिकारी और अग्रवाल समाज कोरबा ने लिया है। बदलाव के अंतर्गत अब 20 फरवरी तक रसीद कटवाई जा सकेगी। अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, सचिव बजरंग लाल अग्रवाल और मुख्य चुनाव अधिकारी एसके अग्रवाल एवं उनके सहयोगियों ने अपील की है कि अपनी सदस्यता राशि नीयत तिथि तक जमा करें। जमा करने के साथ रसीद निर्धारित समय 20 फरवरी 2022 तक रसीद प्राप्त कर सकते हैं। बताया गया है कि अब तक की स्थिति में 850 सदस्यों के द्वारा शुल्क जमा किया जा चुका है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word