February 26, 2026

लैंको पावर प्लांट में ठेका श्रमिक की मौत, मजदूरों में फूटा आक्रोश किया प्रदर्शन

कोरबा 18 फरवरी। उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत लैंको पावर प्लांट में शुक्रवार की सुबह लगभग 9.00 बजे संयंत्र में हादसा हो जाने की वजह से एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई है। बताया जाता है कि ठेका श्रमिक की मौत को लेकर मजदूरों में आक्रोश फूट पड़ा है और मजदूर की मौत के मामले को लेकर ठेका श्रमिकों ने संयंत्र के भीतर विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही लैंको प्रबंधन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई हैं और प्रदर्शन कर रहे मजदूरों को समझाएं देने का प्रयास कर रही है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word