March 1, 2026

हेलीपेड नर्सरी में डंपर आपरेटर का शव मिला फंदे पर

कोरबा 10 मार्च। यहां के हेलीपेड नर्सरी क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। उसकी पहचान एसईसीएल कर्मचारी के रूप में कर ली गई है। कुसमुंडा पुलिस ने इस मामले में 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम कर लिया है।

जानकारी के अनुसार साउथ इस्टर्न कोलफील्डस लिमिटेड की कुसमुंडा माइंस में संतलाल देवांगन डंपर आपरेटर के तौर पर काम कर रहा था। पिछली रात्रि ड्यूटी से लौटने के बाद वह घर नहीं पहुंचा। परिजन आसपास में तलाश कर रहे थे। इधर अगली सुबह नर्सरी इलाके में मार्निंगवॉक के लिए पहुंचे कुछ लोगों ने पेड़ पर शव लटका पाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने यहां पहुंचकर मुआयना किया। सूचनाएं प्रसारित करने के कुछ देर बाद मृतक की पहचान संतलाल के रूप में की गई। मौके से किसी प्रकार का सुसाईड नोट नहीं मिला है। मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। जानकारी में बताया गया कि मृत एसईसीएल कर्मचारी शराब का आदी था। उसकी चार पत्नियां हैं। कई मौकों पर विवाद की स्थिति बनने की जानकारी मिली है। कई कारणों से वह टेंशन में भी था।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word