March 17, 2026

कोयला कामगारों ने किया प्रदर्शन

कोरबा 21 मार्च। सीएमपीएफ  की राशि सही समय पर मिलने की मांग को लेकर आज से कोयला कामगारों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बगदेवा में भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन के संभागीय महामंत्री अशोक सूर्यवंशी, दिनेश कुंभकार व बंधनदास महंत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इसी तरह कुसमुंडा में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकेश्वर राठौर, हिरेंद्र चंद्रा, डीसीझा, केपीपाटले के नेतृत्व में कामगारों ने प्रदर्शन किया। मानिकपुर में भी आज नवीन पवार, संजय सिंह, अशोक चंद्रा, एनएस महंत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। सीएमपीएफ  की राशि सही समय पर नहीं मिल पा रहा है। भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन के द्वारा कई बार पत्र भी लिखा गया है। 24 मार्च को मुख्यालय में कोयला कामगार जाकर प्रदर्शन करेंगे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word