February 26, 2026

एसडीएम से चर्चा के बाद भी भू-विस्थापितों ने फिर किया हंगामा

कोरबा 27 मार्च। साउथ इस्टर्न कोल फिल्डस लिमिटेड के कुसमुण्डा क्षेत्र में भू-विस्थापितों ने एक बार फिर हंगामा किया। यह सब तब हुआ जबकि एक दिन पहले ही कटघोरा एसडीएम कौशल तेंदूलकर ने भू-विस्थापितों से उनके मुद्दे पर चर्चा की थी और अगली कार्रवाई से अवगत कराया था।   

जानकारी के अनुसार नौकरी और पुनर्वास अन्य मुद्दों को लेकर कुछ दिनों से प्रदर्शन चल रहा है। कुछ मौके पर खदान में भी काम रोकने की कोशिश की गई। एसईसीएल ने रोजगार को लेकर अपनी ओर से प्रक्रियाएं की है और इस बारे में जानकारी दी है। जबकि दूसरा पक्ष अलग राग अलाप रहा है। एसडीएम तकनीकी बिंदूओं से लोगों को अवगत कराने के लिए कल पहुंचे थे। उन्होंने लोगों को अपनी ओर से समझाने का प्रयास किया। इधर 24 घंटा बीतने से पहले ही इस इलाके में फिर प्रदर्शन शुरू हो गया। स्थिति को देखते हुए कुसमुंडा के अलावा दर्री पुलिस को यहां पर नियंत्रण करने के लिए लगाया गया है।     

सूत्रों का दावा है कि कई नेतानुमा लोग इस मामले में क्रेडिट लेने को लेकर गतिरोध पैदा करने की कोशिश कर रहे है। खबर यह भी है कि एसईसीएल प्रबंधन ने चोरी-चकारी रोकने के लिए सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इससे भी उन लोगों को पीड़ा हो रही है और वे मामले को तूल देने में लगे हुए है। एसईसीएल में सुरक्षा की जिम्मेदारी पहले सीआईएसएफ और विभागीय तंत्र को दी गई थी। इसका विस्तार करने के साथ-साथ त्रिपुरा राइफल्स को भी जिम्मा दिया गया है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word