February 25, 2026

स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार शरीर से विजातीय तत्वों को बाहर निकालकर शरीर को करता है शुद्ध- डॉ. नागेन्द्र

कोरबा 11 अप्रैल। श्रीरामनवमी के पावन पर्व पर 10 अप्रैल 2022 रविवार को अति शुभ रवि पुष्य नक्षत्र में बच्चों को विलक्षण प्रतिभाशाली बनाने एवं बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए “बच्चे रहे स्वस्थ” योजनान्तर्गत पतंजलि चिकित्सालय निहारिका में आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेसन प्रोग्राम के तहत स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार शिविर लगाया गया। जिसमें बच्चो को स्वर्ण बिन्दु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया गया। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य का निशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण करने के साथ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये बच्चों को एवं उनके अभिभावकों को बच्चों की आयुनुसार उनके लिए उपयोगी आहार विहार के विषय मे विस्तार से बताते हुए उनके लिए उपयोगी योग प्राणायाम का भी निशुल्क प्रशिक्षण दिया। स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार के बारे में बताते हुए संस्थान के चिकित्सक वैद्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने बताया कि स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार शरीर से विजातीय तत्वों को बाहर निकालकर शरीर को शुद्ध करता है। तथा विकृतियों को ठीक कर विकृत तथा बीमार कोशिकाओं को फिर से सक्रिय व जीवंत बनाता है। स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार में डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा के अलावा श्रीमती प्रतिभा शर्मा, नेत्रनन्दन साहू, अश्विनी बुनकर, कमल धारिया, चक्रपाणि पांडेय, तोरेंद्र सिंह, सिद्धराम साहनी, रोशन कुंजल, राकेश इस्पात, लखन चंद्रा एवं अंकित शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word