March 17, 2026

एबीवीटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए सिविल सहायक को दी गई भावभीनी विदाई

कोरबा 1 मई। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा से अप्रैल माह में सिविल सहायक श्रेणी-एक मंगल दास सेवानिवृत्ति हो गए। उन्हें पावर कंपनी परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता एचएन कोसरिया समेत विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता रामजी सिंह, आरजी देवांगन एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ आरके तिवारी ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति प्रमाण-पत्र भेंट किया।   

तकनीकी भवन स्थित सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अभियंता एचएन कोसरिया ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी के दीर्घ एवं समर्पित सेवाकाल को पॉवर कंपनी के हित में बताते हुए कहा कि मंगलदास ने अपनी सेवाएं बड़ी कर्मठता के साथ पूरा किया है। मुख्य अभियंता ने उनके उज्जवल व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी  सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी मंगलदास ने अपने कार्यअनुभव भी सुनाए। विद्युत मंडल एवं पॉवर कंपनी में 39 वर्ष की लंबी सेवाएं उन्होंने दी हैं। उन्होंने एबीसी टाइप आवास एवं प्लांट रोड के निर्माण में पूरी तन्मयता के साथ कार्यदायित्वों को निर्वहन किया है। इससे पूर्व कार्यक्रम में मुख्य अभियंता द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को अतिरिक्त मुख्य अभियंता रामजी सिंह, आरजी देवांगन एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ आरके तिवारी, अधीक्षण अभियंता संजय तिवारी, सहायक अभियंता वंदना ठाकुर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन कल्याण अधिकारी आरएस टेकाम द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता सीएम तिवारी, मुख्य रसायनज्ञ उत्तम चंद्रवंशी, प्रकाशन अधिकारी बसंत शाहजीत समेत अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word