April 18, 2026

देश में आज @ कमल दुबे

हर दिन

हमर देस+हमर प्रदेस

सोमवार, वैशाख शुक्ल पक्ष, द्वितीया, वि. सं. २०७९ तद्नुसार दो मई सन दो हजार बाईस

देश में आज-

  *(कमल दुबे द्वारा)*

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे।

• प्रधानमंत्री बर्लिन में जर्मनी के फेडरल चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, दोनों नेता भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श (आईजीसी) के छठे संस्करण की सह-अध्यक्षता करेंगे।

• कैसीनो, रेस कोर्स और ऑनलाइन गेमिंग को कवर करने वाली कर व्यवस्था से संबंधित मामलों पर गौर करने के लिए जीएसटी परिषद के मंत्रियों का समूह दिल्ली में बैठक करेगा।

• असम सरकार के सहयोग से आयुष मंत्रालय रंग घर मैदान, शिवसागर, असम में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगा; केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के साथ इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

• वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला नई दिल्ली में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

• उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक में अपने पैतृक गांव पंचूर का दौरा करेंगे।

• मुंबई सिविल एंड सेशंस कोर्ट हनुमान चालीसा विवाद में निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा और उनके विधायक पति रवि राणा की जमानत याचिका पर आदेश पारित करेगी।

• तेलंगाना उच्च न्यायालय 2 मई से 3 जून तक गर्मी की छुट्टी के लिए बंद रहेगा; इस दौरान अवकाशकालीन न्यायालय अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई करेगा।

• पश्चिम बंगाल राज्य में 2 मई से 15 जून तक स्कूलों में गर्मी की छुट्टी रहेगी।

• आने वाले त्योहारों में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए, मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में 2 मई और 3 मई को पूर्ण कर्फ्यू लगाया जाएगा।

• सत्यजित राय फिल्म महोत्सव 2 मई से 4 मई तक देशभर में आयोजित किया जाएगा।

• पोलैंड और बुल्गारिया को गैस की आपूर्ति रोकने के रूस के फैसले से निपटने के उपायों पर चर्चा करने के लिए फ्रांस यूरोपीय संघ के ऊर्जा मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा।

• मलप्पुरम में संतोष ट्रॉफी के फाइनल में मेजबान केरल से भिड़ेगा पश्चिम बंगाल।

देश में आज @ कमल दुबे, सम्पर्क- 094252 20729

1210
Ranjan Prasad

Spread the word