March 23, 2026

कोरबा 2 मई। रविवार को एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मंदिर में जहर खा लिया। दोनों को जमीन पर गिरते और मुंह से झाग निकलते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों को डायल-112 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने के बाद युवक ने बताया कि लड़की के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसके चलते ऐसा कदम उठाया है।   

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह दर्री इलाके में रहने वाला रोशन अपनी 17 साल की गर्लफ्रेंड के साथ उरगा स्थित मड़वारानी मंदिर पहुंचा। वहां पर दोनों ने देवी के दर्शन किए और फिर मंदिर परिसर में ही हाथ में ली जहर की पुड़िया खोलकर मुंह में डाल ली। इसके बाद दोनों बेसुध होकर मंदिर परिसर में ही गिर पड़े। यह देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी दोनों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उनकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। रोशन ने बताया कि वह ड्राइवरी का काम करता है। इसके चलते उसका अनापुरी गांव में आना-जाना था। वहां रहने वाली 17 साल की लड़की से उसे प्यार हो गया। दोनों ने यह बातें अपने घर में बताईं, लेकिन लड़की नाबालिग थी और उसके घर वाले कहीं और शादी करना चाहते थे। रोशन ने बताया कि दोनों सुबह ऑटो से मंदिर पहुंचे थे। वहां दोनों ने जान देने की कोशिश की, लेकिन बच गए। अब पुलिस उसके खिलाफ  केस दर्ज करेगी। लड़की नाबालिग है। हम शादी करना चाहते हैं। अब आगे क्या होगा, पता नहीं। फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं इस संबंध में लड़की के घर वाले बात करने को तैयार नहीं हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word