April 11, 2026

बेबी पीकॉक को छोड़ा जंगल में

कोरबा 11 मई। हरदीबाजार इलाके में एक खूबसूरत मोर का बच्चा गांव में आ गया। दोपहर की भीषण गर्मी में लोग अपने घर में आराम कर रहे थे। इसी दौरान नन्हा मेहमान एक ग्रामीण के घर पहुंच गया। एक ग्रामीण के घर की दहलीज पर बेहद खूबसूरत पक्षी बैठी थी। देखते ही देखते वह घर के अंदर आ गई। राष्ट्रीय पक्षी मोर के बच्चे को अपने घर में पाकर मुकेश और उसका परिवार काफी रोमांचित थे। एक प्यासी बेबी पीकॉक उतरदा गांव पहुंच गई। अपने घर आए नन्हे मेहमान को देखकर मुकेश कुमार काफी प्रशन्न नजर आए। उन्होंने मोर के बच्चे की खूब आवाभगत की। राष्ट्र्रीय पक्षी को कोई नुकसान न पहुंचाए इसके लिए उन्होंने मोर को अपने घर पर ही रख लिया। उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी बेबी पीकॉक को सुरक्षित जंगल में आजाद कर दिया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word