March 17, 2026

बेहरचुंआ में ग्रामीणों के बीच किया गया चलित थाना का आयोज, समस्याओं का हुआ निराकरण

कोरबा 12 मई। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अति पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक, श्री यागेश साहू तथा थाना प्रभारी करतला श्री राजेश चन्द्रवंशी के मार्गदर्शन पर 10 मई 2022 को ग्राम बेहरचुंआ थाना करतला में चलित थाना का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए जिन्हे साईबर ठगी, एटीएम ठगी, चिटफंड कम्पनी ठगी, आदि से बचने के उपाय तथा सड़क दुर्घटना, महिला संबंधी अपराध के सम्बन्ध में जानकारी दी गई तथा ग्रामिणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। चलित थाना में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर उप निरीक्षक महेन्द्र पाण्डेय, सउनि विनोद खाण्डे, आरक्षक पवन चंद्रा, सत्यपाल उईके तथा परमानंद दिवाकर की भूमिका सराहनीय रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word