March 22, 2026

मोरगा चौकी के टिहली सरई में लगा चलित थाना, ग्रामीणों को किया जागरूक

कोरबा 21 मई। पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार ग्राम टिहलीसरई केंदई में ग्राम सरपंच श्री रमेश मंझवार की उपस्थिति में संगवारी पुलिस चलित थाना कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम- वासियों की समस्याएं सुनी गई जिनके द्वारा वर्तमान में कोई भी समस्या नहीं होना बताया गया जिसमे करीबन 40-50 की संख्या में आम जनता मौजूद रहे जिनको अवैध शराब नहीं बनाने बेचने, नशा से दूर रहने, एटीएम,जॉब कार्ड, आधार कार्ड के संबंध में धोखाधड़ी से बचने,शराब सेवन कर वाहन न चलाने, हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाने, सामाजिक बुराई जुआ नहीं खेलने,तथा महिलाओं बच्चों से संबंधित अपराध, टोनही प्रताड़ना एवं बच्चों की शिक्षा के संबंध में समुचित समझाइश दिया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word