February 25, 2026

अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

कोरबा 22 मई. पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल के द्वारा शहर में अवैध रेत परिवहन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु सर्व थाना एवं चौकी प्रभारी को निर्देश दिया गया है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 22.05.22 को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की एक बिना नंबर हरे रंग का जॉन डीयर कंपनी का ट्रैक्टर में अवैध रेत परिवहन लोड कर सीतामढ़ी से कोरबा की ओर आ रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए उक्त ट्रैक्टर को रोककर चेक करने पर अवैध रेत के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होने पर थाना लाकर सुरक्षित खड़ा किया गया है, जिसे उचित कार्य हेतु जिला खनिज अधिकारी कोरबा को भेजा गया है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word