March 22, 2026

अभ्यास वर्ग में जैविक कृषि के प्रति किसानों को किया जागरूक

कोरबा 26 मई। भारतीय किसान संघ जिला कोरबा का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग अटल समरसता भवन तिलकेजा में आयोजित किया गया। इस दौरान कृषि विभाग, उद्यान एवं वन विभाग ने किसानों के लिए संचालित योजनाओं व जैविक कृषि को बढ़ावा, किट नियंत्रक कार्यशाला, जीवामृत एवं बीज उपचार के जैविक पद्धतियों की जानकारी दी।   

अभ्यास वर्ग का उद्घाटन अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य विशाल चंद्राकर, संघ के जिला अध्यक्ष तारा सिंह कंवर व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अंबिका प्रसाद जायसवाल ने भगवान बलराम और भारत माता के चित्र के समक्ष पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। भारतीय किसान संघ के विगत वर्षों में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी अंबिका जायसवाल ने प्रस्तुत की। इसमें प्रमुख रूप से फसल बीमा, खेतिहर भूमि से कोयला डंपिंग यार्ड को हटाने का कार्य, किसानों को उत्पादकता प्रमाण पत्र की अनिवार्यता समाप्त करने जैसे अनेक विषयों को किसान संघ द्वारा उठाया गया। इसके साथ ही गांव में समिति गठन कर किसानों को जागृत किया गया। संघ के अखिल भारतीय सदस्य विशाल चंद्राकर ने भारतीय किसान संघ के कार्यों की जानकारी तथा सभी किसानों को संघ में जुड़ कर किसानों को संगठित करने के लिए आह्वान किया। संगठन मंत्री तुला राम ने गांव गांव में समिति की सक्रियता तथा संगठन को मजबूत करने के लिए मासिक बैठक आयोजित करने की बात कही। साथ ही विकासखंड व जिला स्तर के कार्यकर्ताओं को ग्राम समितियों में प्रवास की योजना तय की गई। जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को पांच गांव में समिति गठन करने का संकल्प कराने के साथ ही किसान संघ की कार्यपद्धति व रीति नीति से अवगत कराया। उन्होने बीज संरक्षणए जैविक खाद निर्माण, महिलाओं एवं युवाओं के बीच रोजगार की व्यवस्था एवं युवाओं को संस्कारवान बनाने की दिशा में प्रयत्नशील रहने की बात कही गई। इस दौरान सहदेव साव, लखन साव, मनीलाल हलवाई, निर्मल साव, कार्यकारिणी सदस्य बुधवार सिंह कंवर, अमर सिंह कंवर, भुवन कंवरए जागेश्वर साहू, फेकन सिंह सिदार, पीतांबर राठिया, भोजराम राजवाड़े, दाऊराम कौशिक, मनोरमा सोनी, मधुल्लता राजवाड़े, नागेश्वरी कंवर, काशीराम कौशिक, राममनोहर सोनी, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष किशन साव, नरोत्तम धीवर, रामप्रसाद धीवर, राकेश कैवर्त, संजय राजपूत समेत काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।   

ग्राम तिलकेजा से मनीलाल हलवाई को जिला उपाध्यक्ष, दाऊराम कौशिक को कोरबा विकासखंड महामंत्री व नरोत्तम धीवर को विकासखंड पर्यावरण सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। समापन सत्र में ग्रामवासियों ने क्षेत्रीय विधायक ननकीराम कंवर के समक्ष किसानों की बीज, सिंचाई, पानी की समस्या से अवगत कराते हुए सिंचाई की व्यवस्था के लिए नहर की व्यवस्था पर मांग रखी। साथ ही कहा कि आने वाले दिनों में जन जागरूकता कर आंदोलन किया जाएगा। किसानों का कहना था कि जिले का पानी कोरबा से जांजगीर, रायगढ़ जिले तक जाता है और जिले का ही बड़ा क्षेत्र सिंचाई की व्यवस्था से वंचित रह जाता है। क्षेत्रीय विधायक कंवर ने इस संबंध में विभाग से बात करके समाधान निकालने का आश्वासन दिया। बैठक में उपस्थित संघ के सदस्यों द्वारा सहकारी बैंक को ग्राम तिलकेजा में खोले जाने के लिए प्रयास करने कहा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word