February 26, 2026

एसटीएलएल कंपनी के कर्मचारी से लूट के आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफतार

होण्डा साईन सीजी 12 बीए 7597 व नगदी रकम 1500 रुपये जप्त

कोरबा 27 मई। प्रार्थी सतीश कुमार पनागर पिता भरतलाल उम्र 30 वर्ष निवासी विश्रामनगर झाबर थाना दीपका जिला कोरबा (छ0ग0) द्वारा लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 25/05/2022 के रात्रि 08:15 बजे वह कश्यप किराना दुकान किराना समान लेने गया था। समान लेकर आ रहा था की उसी समय दुकान के सामने गणेश अगरिया सलिहापारा के द्वारा मोटर सायकल क्रमांक सीजी 12 बीए 7597 के चाबी को छिनकर, मां बहन की गाली देते हुये जान से मारने की धमकी दी गई व मारपीट किया गया। आरोपी ने प्रार्थी के दाहिने पैर में डंडे से मारकर चोट पहुंचाया था जिससे वह नीचे गिर गया व आरोपी मोटर सायकल तथा दो हजार रूपये को पर्स से छिन कर ले गया। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भोजराम पटेल (भा0पु0से ) द्वारा आरोपीगणों की तत्काल गिरफतारी हेतु विशेष निर्देश दिये थे। श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा अभिषेक वर्मा (रा0पु0से) व नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक करमूसाय पैकरा, हमराह स्टाफ सउनि एसडी भोय, प्रआर0 293 बृजमोहन कश्यप आरक्षक 772 अशोक कोर्राम, 672 हेमंत कंवर पुलिस टीम गठित की गई। मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी गणेश उर्फ संजय कुमार अगरिया पिता स्व0 छतराम अगरिया उम्र 22 साल निवासी देवगांव सलिहापारा कसाईपाली थाना दीपका जिला कोरबा छ0ग0 को ग्राम देवगांव कसईपाली सहिलापारा से घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया व हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपने मेमोरेण्डम बयान में अपराध घटित करना स्वीकार किया गया तथा आरोपी के कब्जे से मोटर सायकल होण्डा साईन सीजी 12 बीए 7397 कीमती लगभग 50,000/ रुपये व नगदी रकम 1500/रुपये जप्त किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word