April 11, 2026

श्रमजीवी पत्रकार संघ के ओम फिर बने ब्लाक अध्यक्ष

कोरबा 29 मई। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी एवं प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राईं की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष राहुल डिक्सेना ने पत्रकार ओम गवेल को पुनः कुसमुंडा ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी हैं।   

इसी कड़ी में शनिवार को कुसमुंडा स्थित प्रेस कार्यालय में एक बैठक आहूत की गयी जिसमें संगठन को मजबूत बनाने संघ का विस्तार किया गया। सर्वसम्मती से संघ के संरक्षक के लिए संघ के संभागीय सचिव अमरीक सिंह रिंकू, वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन मुखर्जी एवं समाजसेवी अशोक राऊत, अध्यक्ष ओम गवेल, उपाध्यक्ष नागेंद्र विश्वकर्मा, सचिव अभिषेक आदिले, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, सहसचिव कुलदीप मिरी पप्पू, सतपाल सिंह जस्सू संग़ठन मंत्री कुलदीप साहू, अशीत राउत, कोर कमेटी सदस्य जितेंद्र साहू, राजेश पाठक, सदस्यों में राजकुमार सिंह,जमील खान, गुरदीप सिंह, दिनेश चौहान, मंजीत सिंह राजपूत को जिम्मेदारी दी गयी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word