March 24, 2026

शहीद पं.विद्याचरण शुक्ल की नवमीं पुण्यथिति पर यादों को किया साझा

कोरबा 12 जून। विद्या भैय्या जिंदादिल इंसान थे। उनके सरल व्यक्तित्व के सामने सब नतमस्तक हो जाते थे। उनके यहां जाने वाला कोई भी व्यक्ति मायूस होकर नही लौटा। उक्त कथन आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय कोरबा में आयोजित पूर्व केन्द्रीय मंत्री, शहीद पं. विद्याचरण शुक्ल की नवमीं पुण्यथिति पर यह विचार नगर पालिका निगम के सभापति श्याम सुंदर सोनी ने व्यक्त किया। उन्होने दिवंगत नेता के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनसे जुड़ी यादों को साझा किया।   

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि विद्या भैय्या मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत थे। विद्या जीं संगठन को लेकर काफी निष्ठावान रहा करते थे। यही कारण है कि प्रदेश की राजनीति में उन्हे विशेष स मान प्राप्त था। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हुए न सल हमले ने उन्हे हमसे छीन लिया। कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने कहा कि विद्या भैया का प्रदेश और देश के विकास में अहम योगदान रहा। उन्होने बड़े प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने में विशेष रूचि ली। इसका लाभ क्षेत्र को लगातार प्राप्त हो रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रामकृष्ण साहू ने कहा कि विद्या भैया के अवसान से जो कमी आई है उसकी पूर्ति होना मुश्किल है। मौजूदा दौर में हमें संकल्प लेना होगा कि विद्या भैया के अधुरे सपने को पूरा करें। जिला कार्यालय महामंत्री सुरेश कुमार अग्रवाल ने विकास की दिशा में किये गये कार्यों को लेकर विद्या भैया के योगदान का स्मरण किया। इस अवसर पर दो मिनट का मौन धारण कर विद्या भैय्या के तैलचित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजली दी गई और उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में यशवंत चौहान, रामगोपाल यादव, देवेन्द्र कुमार नेताम, भुवनपाल यादव उपस्थित थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word