February 25, 2026

संस्कार भारती की नई कार्यकारिणी गठित

कोरबा 20 जून। 19 जून को योगी निवास स्थान में साय 5 बजे अखिल भारतीय सांस्कृतिक संगठन संस्कार भारती कटघोरा इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से पंडित मुरारी लाल त्रिपाठी को संस्कार भारती के संरक्षक मनोनीत किया गया। संस्कार भारती के विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए तीन सदस्यीय मार्गदर्शक मंडल का गठन किया गया। जिसमें शिवशंकर जयसवाल, लक्ष्मी गर्ग भगतराम कुर्रे का मनोनयन किया गया। संस्कार भारती के अध्यक्ष के रूप में अशोक राठौर, मंत्री पद का दायित्व भारत भूषण साहू, श्रीमती राम कुमारी देवांगन कोष प्रमुख, सह-मंत्री के रूप में अजय श्रीवास्तव, श्रीमती उमेश्वरी राज, मातृशक्ति प्रमुख के रूप में श्रीमती हेमलता सिदार का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। साहित्य विधा प्रमुख का दायित्व में देवव्रत कुर्रे, संगीत विधा का दायित्व श्रीमती अर्चना जाटव, चित्रकला प्रमुख संदीप सारथी, सत्या साहू प्रचार प्रसार प्रमुख का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया।

इस अवसर पर मनोनीत पदाधिकारियों के अतिरिक्त संस्कार भारती के प्रांतीय कोष प्रमुख जागेश्वर सिंह मानसर, संभागीय विभाग प्रमुख सी आर देवांगन, प्रांतीय भू-अलंकरण विधा प्रमुख श्रीमती गंगा कौशिक, पारसनाथ योगी, हनुमान सिंह, विनय सिंह, आशीष शर्मा, श्रीकांत साहू उपस्थित रहे। प्रांतीय पदाधिकारियों ने नवीन कार्यकारिणी गठन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संस्कार भारती के उद्देश्य अनुरूप कला और संस्कृति की समृद्धि के लिए कार्यक्रमों का आयोजन कर कला साधकों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन प्रदान किया।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word