March 18, 2026

घर घुसकर मारपीट के मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार

नाम आरोपीगण –
(1) विनोद कश्यप पिता रघुपत पटेल उम्र 30साल निवासी बुंदेली
(2) विकाश पटेल पिता शिवदत्त पटेल 30 साल साकिन बुंदेली
(3) प्रमोद पटेल पिता चक्रधर पटेल 20 साल साकिन बुंदेली
(4) लष्मी प्रसाद साहू पिता विशम्भर साहू 21 साल साकिन बुंदेली
(5) तीज राम मंझवार पिता इतवार सिंह मंझवार 32 साल साकिन बुंदेली
(6) विजय कश्यप पिता बीरेंद्र कश्यप 26 साल साकिन बुंदेली
(7)कौसल प्रसाद साहू पिता सनत साहू 29 साल साकिन बुंदेली
(8) राकेश कश्यप पिता रघुपत कश्यप 323 साल साकिन बुंदेली
सभी चौकी रजगामार थाना बालको जिला कोरबा

कोरबा 20 जून। प्राथी इतवार सिंह अगरिया निवासी आमाडाड चौकी रजगामार के द्वारा दिनाक 2/6/22 को चौकी रजगामार आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि उसके घर मे छट्टी का कार्यक्रम था। रात्रि 10 बजे उपरोक्त आरोपीगण आये तथा जशराम अगरिया को कहा छुपाये हो कह कर एक राय होकर घर अंदर घुसकर घर के सभी लोग, मेहमान एवम गांव के लोगो से मारपीट करने लगे। रिपोर्ट पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध करने पश्चात मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल (भापुसे) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा(रापुसे) एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी सुरेश जोगी को तत्काल आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। मामले में लगातार दबिश देने से आरोपीगण जो फरार थे उन्हें आज दिनाँक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word