February 26, 2026

बाइक में पल्लू फंसने से महिला गिरी, बच्चे की मौत

कोरबा 29 जून। पंतोंरा मार्ग पर चलती हुई बाइक में साड़ी का पल्लू फंस जाने से मां व बच्चा नीचे गिर पड़े। घटना में डेढ़ वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। उरगा थाना अंतर्गत यह घटना मंगलवार को हुई।

बताया जा रहा है कि जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा के रहने वाले निर्मलकर दंपति दर्री स्थित अपने रिश्तेदार के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यहां कार्यक्रम निपटा कर वापस लौट रहे थे, तभी कनकी. पंतोरा मार्ग में महिला के साड़ी का पल्लू बाइक के चक्के में फंस गया और उसे पता नहीं चल सका। अचानक पल्लू खिंचने से वह बच्चे समेत बाइक से नीचे जा गिरी। घटना के वक्त उसकी गोद में डेढ़ वर्ष का बालक हिमांशु निर्मलकर था, जिसे गंभीर चोट लगी। आनन- फानन में उसे उपचार के लिए कोरबा स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया। रामपुर पुलिस चौकी प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि स्वजनों ने तुरंत बच्चे को कोरबा एक अस्पताल लाए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word