March 21, 2026

कोरबा 18 जुलाई। रामकृष्ण गौ सेवा समिति के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजेश्री महंत रामसुंदर दास से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बालको क्षेत्र में लावारिस पीडि़त, असहाय गौवंशों की सुरक्षा एवं रखरखाव हेतु गौधाम की स्थापना करने की बात रखते हुए आयोग से सहयोग की मांग की गई है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष लालिमा जायसवाल, सरोज सोनी, श्रीमती एल वामाक्षी, सविता साहू, सुरेश शर्मा, गोपाल साहू, प्रदीप शर्मा एवं पारस जैन उपस्थित थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word