March 24, 2026

मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल ने औषधीय एवं फलदार पौधे लगाये

कोरबा 8 अगस्त। मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल ने प्राकृतिक सम्पदा को सम्पुष्ट करने व पर्यावरण संरक्षण करने एवं औषधीय पौधों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सकेए ऐसे पवित्र उद्देश्य को लेकर संत कंवर राम गार्डन मेन रोड कोरबा में औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया। जिसमे गिलोय, नीम, तुलसी, स्टीविया, गुडमार, अडूसा, कालमेघ, चिरायता, पत्थरचट्टा, एलोवेरा, बेल, आम, पपीता, अमरुद, आदि को मिलाकर लगभग 25 से अधिक औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल की संरक्षिका ऊर्मिला शर्मा, अध्यक्षा प्रतिभा शर्मा, सचिव अंशु शर्मा, कोषाध्यक्ष मंजु शर्मा, उपाध्यक्ष उमा भात्रा, सहसचिव पुनम शर्मा, कार्यकारिणी सदस्या सरला शर्मा, प्रेमलता शर्मा, निर्मला शर्मा, संगीता जोशी एवं बबली शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल की पदाधिकारी तथा सदस्यों ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word